Lakshmi ji ki Aarti in Hindi लक्ष्मी माता आरती हिंदी लिरिक्स

लक्ष्मी माता आरती  हिंदी लिरिक्स
लक्ष्मी माता आरती  हिंदी लिरिक्स


 Lakshmi ji ki aarti in hindi


[ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन सेवत
हरि विष्णु विधाता, जय लक्ष्मी माता ] x

[उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता  
जय लक्ष्मी माता] x

[दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता
जय लक्ष्मी माता] x


[तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता
जय लक्ष्मी माता] x

[जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता
जय लक्ष्मी माता] x

[तुम बिन यज्ञ होते, वस्त्र कोई पाता
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता
जय लक्ष्मी माता] x

[शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता
जय लक्ष्मी माता] x

[महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता
जय लक्ष्मी माता] x

[ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन सेवत
हरि विष्णु विधाता, जय लक्ष्मी माता ] x





Post a Comment

0 Comments